[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पास मांगने पर निहंग सिंहों ने पुलिस पर हमला कर ASI की काट दी कलाई
राष्ट्रीय

पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पास मांगने पर निहंग सिंहों ने पुलिस पर हमला कर ASI की काट दी कलाई

admin
Last updated: April 17, 2026 2:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटियाला। पटियाला सनौर रोड पर बनी बड़ी सब्जी मंडी के बाहर मेन गेट पर निहंग सिंहोंं (निहंग सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया। रविवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हमले में एक एएसआइ के हाथ कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य मुलाजिम जख्मी हुआ है। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए कमांडो एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू के साथ गुरुद्वारेे के अंदर घुसे। काफी देर तक गोलियों का आवाजें आती रही।

बताया जा रहा है कि कमांडो ने 7 लोगों को काबू कर लिया हैैै। एक निहंग जख्मी हुआ है। गुरुद्वारे में दो महिलाएं भी मौजूद हैं। इससे पहले कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है दोनों महिलाएं पाठ करने लगी। इस वजह से अभी भी अधिकारी मौके पर ही हैंं ताकि पाठ खत्म होने के बाद इन दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार किया जा सके।

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिंह सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां सब्जी मंडी के स्टाफ ने इन लोगों की गाड़ी को रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ के साथ झगड़ा करते हुए पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़ गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसके बाद बाद मुलाजिमों ने इनकी गाड़ी को घेर लिया।

गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर इन्हें जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। निहंग सिंह बलबेड़ा एरिया में बने गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह घटना के बाद गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी पीछा करते हुए इस गुरद्वारे में पहुंच गए। पुलिस पार्टी निहंग हमलावरों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी देती रही। एडीजीपी राकेश चंद्र और कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंची। एडीजीपी खुद कमान संभाले रहे। पटियाला जोन के आइजी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचेेे। उन्होंने भी सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन डेरे में बने गुरुद्वारा साहिब के अंदर से निहंग पुलिस को गालियां देते हुए धमकियां देते रहे। इसके बाद कमांडो नेे मोर्चा संभाला।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Delhi-NCR में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Next Article कोरोना का कहर : दिल्ली में कुल 1,154 केस, 24 घंटे में 5 मौतें

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?