सीवान बन गया वुहान, एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

सीवान। बिहार में पिछले 24 घंटों में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राज्य का सीवान जिला इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां सबसे अधिक 29 कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। बिहार का सीवान कोरोना का नया एपिसेंटर बन गया है।

यहां 22 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा है। एक ही परिवार में 11 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बिहार में कोरोना के मामले बढ़कर 60 हो चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के अंदर ही 21 नए मामले सामने आए हैं।

सीवान के रघुनाथपुर के पंजवार के एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. गुरुवार को 9 लोग पॉजिटिव मिले थे, जबकि शुक्रवार को दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक 10 साल की लड़की शामिल है. इस परिवार में कोरोना का संक्रमण ओमान से लौटे शख्स के द्वारा हुआ है।

सीवान में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नीतीश सरकार हरकत में आ गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सारण के डीआईजी और कमिश्नर को सीवान में कैंप करने का निर्देश दिया है। साथ ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का आदेश भी दिया गया है।

वहीं, सीवान के ही पचरुखी के सहलौर गांव में भी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह दुबई से लौटा था. विदेश से आने के बाद वो अपने ससुराल भी गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ और लोग संक्रमित हो सकते हैं। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है।

इस बीच पंजवार में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, उसको लेकर सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने सभी मुखिया को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। गांव में ड्रोन कैमरे से नजर भी रखी जा रही है। पंजवार गांव के करीब 100 लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय में क्वारनटीन किया गया है। फिलहाल, बढ़ती संख्या को देखकर सीवान के लोग काफी डरे-सहमे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *