कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए उप्र सरकार ने लखनऊ के 12 हॉट स्पॉट क्षेत्रों को सील करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है l
ये रहे लखनऊ के 12 हॉट स्पॉट क्षेत्र –
1. थाना-कैण्ट में मस्जिद अलीजान के आस-पास का क्षेत्र।
2. थाना-वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
3. थाना-कैसरबाग में फूलबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
4. थाना- कैसरबाग में नज़रबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
5. थाना-सआदतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
6. थाना-तालकटोरा में पीर बक्का मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
7. थाना-हसनगंज, त्रिवेणी नगर में खजूर वाली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
8. थाना-गुडम्बा में रजौली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र।
उक्त 08 हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य 04 छोटे हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी सीलिंग की कार्यवाही की गयी है –
9. विजय खण्ड, गोमती नगर का आंशिक क्षेत्र।
10. इन्दिरा नगर में डॉ० इकबाल अहमद क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र।
11. खुर्रमनगर में अलीना एन्क्ले व का आंशिक क्षेत्र।
12. आई0आई0एम0 पॉवर हाउस के निकट, थाना-मड़ियांव का आंशिक क्षेत्र।
योगी आदित्यनाथ और जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा समस्त लखनऊ वासियों से अपील की है क़ि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें एवं अपने घरों में ही रहें। उक्त हॉट स्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुएं यथा- दवाईयां, दूध, राशन, फल. साग-सब्जी की आपूर्ति सरकारी एजेंसियों के माध्यम से होम डिलीवरी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। जनपद के अन्य समस्त क्षेत्रों में लॉकडाउन रहेगा तथा 12 हॉट स्पॉट सील क्षेत्रों के अलावा लॉकडाउन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुएं की दुकानें यथा- दवाईयां, दूध, राशन, फल. साग-सब्जी खुली रहेंगे।
