[object Promise]
पूरनपुर:शेरपुर कलां गांवों में बाहर आये लोगों की जांच के लिये आइसोलेशन वार्ड प्राइमरी विधालय शेरपुर कलां में बनाया है। जिसमें जो लोग बाहर से आये है उनकी जांच के लिए स्कूल में रखा गया।शेरपुर कलां मे डाक्टर रेहान खान जांच में जुटे है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों का विदेश से छोटे शहरों, बड़े शहरों से अपने घर गांव की ओर आना तेजी से बढ़ा है। वहीं दिल्ली जयपुर हरियाणा से दर्जनों लोग शेरपुर कलां पंहुचे है। ऐसे में यह महामारी गावों में तबाही न मचाये इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
जयपुर दिल्ली आदि शहरों से शेरपुर कलां में आये हुये लोगो की जानकारी प्रधानपति हाजी रियाजतनूर खां रोजगार सेवक अमानत रसूल देख रहे है। शेरपुर कलां में दर्जनों लोगों जांच की गई बाकि आये हुये लोगो की जांच चल रही है। आज शेरपुर कलां में प्राथमिक विधालय नम्बर 2 में सुबह 11 बजे लोगो की जांच की गई। इस मौके पर प्रधानपति हाजी रियाजतनूर खां,अमानत रसूल,डाक्टर रेहान खां, डॉ राजेश कश्यप, सचिव मेहरबान सिंह राणा, इम्तियाज अहमद,रेहान, आफरान बेग l
