Corona : कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला गांव के चर्च में विश्व से कोरोना भगाने के लिए प्रार्थना की

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : ईसाई धर्मावलंबियों ने कोरोना से बचाव को लेकर जिले के पडरौना नगर से सटे परसौनी कला स्थित चर्च में विश्व से को कोरोना को भगाने के लिए प्रार्थना कि। कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला मसीही कलीसिया चर्च के पादरी,फादर ने सोशल मीडिया के माध्यम से चर्च में होने वाली प्रार्थना का सीधा प्रसारण किया। जनपद के मसीही विश्वासियों ने अपने मोबाइल लैपटॉप के माध्यम से प्रार्थना में शामिल हुए और धर्मगुरु के संदेश सुने। कुशीनगर  में पहली बार चर्च की आराधना में लोग ऑनलाइन शामिल हुए और धर्मगुरुओं का संदेश भी ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर सुना।

 

चर्चों में देश-दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण जल्द समाप्त होने की प्रार्थना की गई। प्रार्थना के साथ ही मसीहियों ने भजन और गीत भी गाए। कई चर्च कलीसियाओं ने इसका सीधा प्रसारण नहीं कर मंगलवार की आराधना के तैयार वीडियो,गीतों व धार्मिक संदेशों को यू-ट्यूब में अपलोड किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *