राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी की अपील, कोरोना वायरस ने हमारे धर्मों, हमारी सोच पर हमला बोला है, इसे पराजित करने को एकजुट हों

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातों के साथ ही राज्यों को सभी सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग करने को कहा है. पीएम ने कोरोना को सभी धर्मों पर हमला करने वाला बताया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस ने हमारी आस्था, हमारे पंथ, हमारी विचारधारा पर, हमारी परंपरा, हमारे विश्वास पर हमला बोला है, इसलिए हमें अपनी आस्था, हमारे पंथ, हमारी विचारधारा को बचाने के लिए सबसे पहले कोरोना वायरस को ख़त्म करना पड़ेगा, इसलिए आज आवश्यकता है कि सभी मत, पंथ, विचारधारा के लोग कोरोना महामारी को एकजुट होकर पराजित करें ।

[object Promise]
राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी की अपील, कोरोना वायरस ने हमारे धर्मों, हमारी सोच पर हमला बोला है, इसे पराजित करने को एकजुट हों

पीएम ने कहा कि इसलिए मेरा आग्रह है कि राज्य स्तर पर आप समाज के गणमान्य व्यक्तियों, सभी सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं को बुलाकर मीटिंग करें।उनसे आग्रह करें कि वह अपने मत, अपने पंथ और अपनी विचारधारा के लोगों को समझाएं । इस लड़ाई में भागीदार बनाने के लिए उनका नेतृत्व करें। इसके लिए राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर, यहाँ तक कि थाना स्तर पर ऐसी मीटिंग तत्काल कर लेनी चाहिए।

[object Promise]
राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी की अपील, कोरोना वायरस ने हमारे धर्मों, हमारी सोच पर हमला बोला है, इसे पराजित करने को एकजुट हों

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में परीक्षण, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और संगरोध फोकस क्षेत्र में रहना चाहिए। उन्होंने आवश्यक चिकित्सा उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए कच्चे माल की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *