[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नर्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आठ दिनों में 100 से अधिक लोगों से मिली
राष्ट्रीय

नर्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आठ दिनों में 100 से अधिक लोगों से मिली

admin
Last updated: April 17, 2026 2:57 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। राजधानी के शरणम अस्पताल की जिस नर्स की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है, 27 मार्च को उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह बिहार का पहला पॉजिटिव केस है, जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे पहले निगेटिव थी। यह नर्स पटना-गया स्टेट हाईवे पर स्थित बैरिया में रहती है। उसके घर में उसकी मां, दो छाेटे भाई और दीदी का एक बेटा रहता है।

वह अस्पताल से घर ऑटो से जाती है। वह अस्पताल से ऑटो में बैठकर पहले पहाड़ीपर उतरती है, फिर वहां से दूसरे ऑटो से बैरिया पहुंचती है। यानी वह अस्पताल से घर जाने और घर से अस्पताल जाने में चार ऑटो में बैठती है। 20 मार्च को उसने मुंगेर के युवक का आईसीयू में बीपी नापा था। 20 और 21 मार्च को वह अस्पताल से घर गई और घर से अस्पताल पहुंची। फिर 22 मार्च को वह घर से अस्पताल आ गई। उस दिन जब मुंगेर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई ताे अस्पताल प्रशासन ने अन्य स्टाफ की तरह इस नर्स को घर नहीं जाने दिया। उसे अस्पताल में ही रखा गया।

नर्स 100 लोगों के संपर्क में आई
वह 20 मार्च की शाम से 22 मार्च की सुबह तक 10 ऑटो में बैठी। एक ऑटो में कम से कम पांच यात्री बैठते हैं। वह शरणम के स्टाफ के संपर्क में भी रही, जिनमें 44 का सैंपल गया। 20 से 22 मार्च की सुबह तक उसके घर में कुछ लोग पास-पड़ोस के आते-जाते रहे। इस तरह वह 100 से अधिक लाेगाें के संपर्क में आई। अब उसकी मां, दो छोटे भाई और एक बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

पटना एम्स में जिस कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हुई थी, उसका शव ले जाने वाले एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईजीआईएमएस से रिपोर्ट शनिवार को अा गई। इसके अलावा गुरुवार को भेजे गए 13 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। शुक्रवार के भी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। शनिवार को अाईजीअाईएमएस में 25 संदिग्ध मरीज अाए थे। इनमें एक को भर्ती किया गया। 11 सैंपल भागलपुर से अाए थे जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। आईजीआईएमएस काे सासाराम, पावापुरी, गया और भागलपुर मेडिकल काॅलेज के सैंपल की जांच का जिम्मा मिला है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर प्रिया सिंह को मिलेगा कल्कि गौरव राष्ट्रीय सम्मान
Next Article INDIA Lockdown: लखनऊ के डीएम ने आदेश जारी किया, एक महीने किराया मांगा तो होगी सजा, इस नंबर पर करें शिकायत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?