[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » INDIA Lockdown: लखनऊ के डीएम ने आदेश जारी किया, एक महीने किराया मांगा तो होगी सजा, इस नंबर पर करें शिकायत
उत्तर प्रदेश

INDIA Lockdown: लखनऊ के डीएम ने आदेश जारी किया, एक महीने किराया मांगा तो होगी सजा, इस नंबर पर करें शिकायत

admin
Last updated: April 19, 2026 12:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। कोरोनावायरस (Coronavirus) आपदा को देखते हुए लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash) ने एक आदेश जारी किया है । इसके मुताबिक, मकान मालिक किरायेदार को किराए के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने मकान मालिकों से कहा है कि वे लॉकडाउन के दौरान एक महीने का किराया न मांगें । अगर किसी मकान मालिक द्वारा किसी भी किराएदार से किराया लेते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम लखनऊ ने नए कंपनी और कमर्शियल ऑफिसों के भी मालिकों से किराया माफ करने का आदेश दिया। इससे पहले नोएडा के डीएम ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया था।

डीएम लखनऊ ने अपने आदेश में कहा है कि अब मकान मालिक एक माह बाद ही किराया ले सकेंगे। अगर कोई मकान मालिक किराए के लिए बाध्य करता है तो पीड़ित 0522-2622267 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं । दरअसल, यह आदेश लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में हो रहे पलायन को देखते हुए लिया गया है।

किराए के लिए बाध्य करने से हो रहा पलायन
डीएम लखनऊ ने अपने आदेश में कहा है कि प्रदेश की राजधानी होने की वजह से लखनऊ में बड़ी संख्या में श्रमिक, छात्र और अन्य लोग किराए के मकान में रह रहे हैं । कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर यह आवश्यक है कि लोग अपने घरों में रहें और उन्हें आवासीय सुरक्षा प्रदान की जाए।

लेकिन, प्रशासन के संज्ञान में आया है कि जनपद के भवन स्वामियों द्वारा ऐसे लोगों से किराए की मांग की जा रही है, जिसके कारण लोग पलायन के लिए बाध्य हो रहे हैं। लिहाजा, किसी भी किराएदर से एक महीने तक किसी भी दशा में किराया नहीं लिया जाएगा। किराया आदेश की तिथि से एक माह के बाद ही लिया जाएगा।

डीएम ने कहा है कि अगर कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसकी शिकायत के लिए एक फोननंबर भी जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नर्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आठ दिनों में 100 से अधिक लोगों से मिली
Next Article पीलीभीत पुलिस अधीक्षक ने लिया लॉक डाउन का शहर में जायजा देखी व्यवस्थाएं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?