प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना क्षेत्र से जुड़े प्रधान प्रतिनिधि ने मास्क वितरण के...

कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र से जुड़े प्रधान प्रतिनिधि ने मास्क वितरण के साथ फागिंग किया तो,कोतवाल के साथ समाजसेवियों ने गरीबों में बांटे भोजन सामग्री

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग ज्यादा सचेत नजर आ रहे हैं। शनिवार को पडरौना विकास खंड कुछ गांवों में जो तस्वीर सामने आई उससे तथाकथित समझदारों को गंवई लोगों से सीख लेने की जरूरत है। सरकार के आदेश के बाद गांव में सैनिटाइज व मास्क वितरण करने के साथ भोजन की व्यवस्था की है। संक्रमण को रोकने के लिए जहां कुछ गांवों के प्रधान काफी सचेत दिख रहे हैं वहीं समाजसेवी भी बढ़-चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
ग्रामीणों के बीच जरुरत कि सामाग्री व मास्क का वितरण करने के साथ ही गांवों को सैनिटाइजर के आलावा फागिंग कर रहे है। पडरौना विकास खंड के सिधुआ मिश्रौली,आदि गांवों के प्रधान अपने गांव को न सिर्फ फागिंग करने में जुटे रहे,बल्कि भोजन सामग्री व मास्क भी वितरित किया। सिधुआ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला घर-घर घूमकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही भोजन सामग्री देने के अलावा मास्क वितरण करने के बाद फागिंग भी कराया है।
इसी क्रम में पडरौना शहर में इंस्पेकटर पडरौना पवन सिंह समाजसेवी मंटू बाबा  नेता सुधीर कुशवाहा आदि ने गांव के गरीब लोगों में भोजन सामग्री वितरण कर सुरक्षा के मद्देनजर एक दूसरे को घर में रहने का ही भरोसा दिल आया है । इस दौरान ग्रामीणों से इस वैश्विक महामारी से सावधान रहने की सलाह दी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories