प्रदेशउत्तर प्रदेशकोरोना : योगी सरकार जेलों से पैरोल या बेल पर छोड़ेगी 11...

कोरोना : योगी सरकार जेलों से पैरोल या बेल पर छोड़ेगी 11 हजार कैदी

[object Promise]

लखनऊ । कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐहतियातन राज्य की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर लिया गया है। कोर्ट ने 23 मार्च को राज्य सरकारों को प्रदेश की जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए अंतरिम जमानत या पैरोल जैसे उपायों को आजमाने का सुझाव दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कमिटी का गठन किया था। कमिटी के सुझाव पर प्रदेश की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। इनमें 8,500 विचाराधीन कैदी और 2,500 ऐसे कैदी शामिल हैं जिन पर दोष साबित हो चुका है।

शनिवार से प्रदेश की 71 जेलों में बंद ऐसे 11 हजार कैदियों को रिहा करने की कार्यवाही शुरू भी कर दी गई है जिन पर 7 साल या उससे कम की सजा के मामले चल रहे हैं या ऐसे मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है। इन कैदियों को 8 हफ्ते के लिए निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत/पैरोल दी गई

उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात का ऐलान किया है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार भी कैदियों को रिहा करने का फैसला कर चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories