[object Promise]
रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। अमेठी मे कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह द्वारा भेजे गए दो लाख रुपए के साबुन का वितरण कांग्रेस के साथियों द्वारा बिना भीड़-भाड़ के चुप चाप किया जा रहा है।और लोगो को दीपक सिंह द्वारा छपवाए गए पर्चे का साथ मे बितरण किया जा रहा है। साबुन के साथ पर्चे बाट रहे कांग्रेसी नेता राजेश पाठक फिरोज आलम व अभिषेक सिंह पंकज का कहना है कि सिर्फ आयोजन और घंटी, ताली बजाना समस्या का समाधान नही, समस्या के हल के लिए कुछ करना भी होता है।उन्होंने ने यह भी बताया कि यह अभियान जागरूकता के लिए क्षेत्र में चलता रहेगा और जैसे ही सैनिटाइजर,मास्क मिलेगा तो वह भी आगे से वितरण का हिस्सा होगा।
