COVID-19 : Uber ने अस्थायी तौर पर बंद की अपनी सेवाएं

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली । घातक कोरोनावायरस ने दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों की रफ्तार थाम दी है। यही वजह है कि दुनियाभर की विभिन्न सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियां अपनी सर्विस बंद करने पर मजबूर हैं। अब कैब इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि Uber ने अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इमेल और मैसेज के जरिए अपने ग्राहकों को सूचित किया है। कंपनी ने इस इमेल में लिखा है, ”सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हम आपके शहर में उबर से जुड़ी सभी सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि अगले नोटिस तक उबर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी”

कंपनी ने ग्राहकों को भेजे इमेल में साथ ही कहा है, ‘हम इस तरह के उपायों को हल्के में नहीं लेते हैं और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें।’ Uber ने लिखा है कि कंपनी COVID-19 से प्रभावित हर व्यक्ति के साथ है। हालांकि, कंपनी ने मेल में यह नहीं बताया है कि सेवाओं को कब तक के लिए सस्पेंड किया गया है। उसने कहा है कि वह लोगों को लेटेस्ट जानकारी से अवगत कराएगी।

इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद ओला के एक प्रवक्ता ने कहा था, ”हम शहर में जरूरी सेवाओं के लिए कम-से-कम वाहनों के नेटवर्क के साथ सेवाएं देंगे।”

उल्लेखनीय है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन एप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर्स Ola और Uber ने जरूरी कामों के लिए अपनी लिमिटेड सर्विस उपलब्ध कराई थी। वहीं, Uber India ने तो अपने राइडर्स के सम्मान में एक ट्वीट भी किया था।

कंपनी ने इस ट्वीट में कहा था, ”शाम के पांच बज रहे हैं और हम ड्राइवर कम्युनिटी की सराहना करते हैं, जो जरूरी ट्रिप्स के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। हमें इस तरह के समय में भी आगे ले जाने के लिए आभार। आप निश्चित रूप से देश की धड़कन हैं।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *