[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आधी रात दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राष्ट्रीय

आधी रात दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

admin
Last updated: April 17, 2026 3:04 pm
admin
Share
SHARE

आधी रात दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में औचक निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन बुधवार देर रात दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने टर्मिनल-3 पर की जा रही स्क्रीनिंग का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यात्रियों और डॉक्टरों से बातचीत की।

गौरतलब है कि देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर प्रवेश के दौरान हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग हो रही है। पहले सिर्फ कुछ चुनिंदा देशों से आ रहे यात्रियों की ही निगरानी की जा रही थी, लेकिन अब नए नियमों को लागू करने के साथ ही हवाईअड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश में अबतक कोविड-19 के 169 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से इस संदर्भ में लगातार निगरानी करने के साथ ही जगह-जगह पर व्यवस्था की जांच भी की जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोनावायरस: आज रात 8 बजे PM मोदी करेंगे देश को संबोधित
Next Article कुशीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पडरौना शहर में एसडीएम ने मीट मछली की दुकानें कराई बंद

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?