राष्ट्रीयCORONAVIRUS :आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी करेंगे सार्क देशों...

CORONAVIRUS :आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी करेंगे सार्क देशों के नेताओं से चर्चा

CORONAVIRUS :आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  PM मोदी करेंगे सार्क देशों के नेताओं से चर्चा

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना के खौफ में है। देश-विदेश में इसको महामारी घोषित कर दिया गया है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर भारत में 2 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित कर दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महामारी से निपटने के लिए देश और वैश्विक स्तर पर अभियान चला रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों के नेताओं से चर्चा करेंगे। जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोली, भूटान के प्रधानमंत्री, नेपाल के प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री इमरान खान के सहायक डॉ. जफर मिर्जा वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। गौरतलब है कि मोदी ने शनिवार को कहा था कि दक्षेस नेताओं के साथ आने से प्रभावकारी नतीजे आएंगे और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक स्वस्थ ग्रह के लिए समय पर की जाने वाली कार्रवाई है।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की थी कि कि क्षेत्र में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत साझा रणनीति का खाका खींचने के वास्ते सभी दक्षेस सदस्य देशों की वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, रविवार शाम पांच बजे दक्षेस देशों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 की चुनौती से निपटने का खाका तैयार करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे साथ आने से प्रभावकारी नतीजे आएंगे और हमारे नागरिकों को लाभ मिलेगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी सार्क देशों को इस वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लडऩे का आह्वान किया था। जिसके बाद अब कई देशों ने भारतीय प्रधानमंत्री की मुहिम का समर्थन किया। श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस के मसले पर श्रीलंका बात करने को तैयार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे वक्त पर शानदार मुहिम की शुरुआत की है।

भूटान के प्रधानमंत्री ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि इसे ही नेतृत्व कहते हैं। क्षेत्र के सदस्य के तौर पर हमें साथ आना चाहिए, वरना इससे इकॉनोमी को नुकसान हो सकता है। उसी तरह मालदीव, नेपाल के प्रधानमंत्रियों ने इस पर पीएम मोदी की पहल का स्वागत किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories