राष्ट्रीयहर किसी पर बाजार में कोरोना की मार : नहीं मिल रहा...

हर किसी पर बाजार में कोरोना की मार : नहीं मिल रहा काम, दिहाड़ी मजदूर भी प्रभावित

हर किसी पर बाजार में कोरोना की मार : नहीं मिल रहा काम, दिहाड़ी मजदूर भी प्रभावित

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से न सिर्फ बड़े कारोबारी और बाजार-व्यवस्था प्रभावित हुआ है, बल्कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी भी प्रभावित हुई है। राम बहादुर बिहार का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर है और बीते पांच साल से वह देश की राजधानी और आस-पास के इलाके में टेंट लगाने का काम करता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होने से उसे काम नहीं मिल रहा है।

कोरोना के कहर से दुनियाभर में घबराहट के माहौल में लोगों के कामकाज पर गहरा असर पड़ा है। सांस्कृतिक समारोह से लेकर कारोबार व अन्य प्रकार के कार्यक्रम रद्द होने लगे हैं। यह हालात सिर्फ दिल्ली में नहीं, बल्कि देश के अन्य इलाकों में भी है। बिहार के रक्सौल के वाल्मीकि प्रसाद का टेंट का कारोबार है। उन्होंने फोन पर बताया कि कोरोना वायरस फैलने के डर के मारे लोग शादी-समारोहों को भी स्थगित करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार से लगती नेपाल की सीमा बंद कर दी गई है और लोगों में डर का माहौल है, जिससे वे शादी-सगाई से लेकर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने लगे हैं। दिल्ली के साकेत में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक विपुल ने बताया कि मार्च में उनके तीन बड़े इवेंट होने वाले थे, जो रद्द हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण उनके कामकाज पर काफी असर पड़ा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर लोग भीड़भाड़ से दूर रहने के मद्देजनर सार्वजनिक आयोजन रद्द कर रहे हैं।

यहां तक कि अनेक लोग होली मिलन के आयोजनों से भी दूर रहे, जिससे होली के अवसर पर इस साल वैसा उत्साह नहीं दिखा, जैसा कि हर साल देखने को मिलता है। कारोबारियों ने बताया कि होली पर रंग, गुलाल और पिचकारी की मांग इस साल बहुत कम रही। यहां तक कि नाई और धोबी के कारोबार पर भी असर पड़ा है।

माउंट टेलेंट कन्सल्टिंग फर्म के कुणाल गुप्ता ने बताया कि न सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, बल्कि संगठित क्षेत्र में भी नई भर्तियां घट गई हैं। कुणाल रोजगार डॉट कॉम नामक वेबसाइट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की नौकरियों की ओपनिंग इस समय बिल्कुल नहीं है और अन्य सेक्टरों की नौकरियों की नई वैकेंसी बहुत कम आ रही हैं, जिससे जॉब मार्केट पर काफी असर पड़ा है।

चीन से पैदा हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप अब दुनियाभर में गहराता जा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक करीब 1.34 लाख लोग कोरोना संक्रमण से पीडि़त हैं, जबकि तकरीबन 5000 लोग इस जानलेवा वायरस का शिकार बन चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories