राष्ट्रीयचिदंबरम की राय राहुल-थरूर से जुदा! कहा-सरकार की अब तक रही अच्छी...

चिदंबरम की राय राहुल-थरूर से जुदा! कहा-सरकार की अब तक रही अच्छी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, लेकिन…

चिदंबरम की राय राहुल-थरूर से जुदा! कहा-सरकार की अब तक रही अच्छी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, लेकिन…

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने रविवार को देश में राज्य सरकारों व केंद्र के बीच समन्वय के अंतर को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए और कदम उठाने का आग्रह किया। अपने कांग्रेस के साथियों शशि थरूर और राहुल गांधी के विपरीत चिदंबरम ने देश में घातक वायरस को नियंत्रित करने के सरकार के अब तक प्रयासों की सराहना की।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब तक अच्छी रही है, लेकिन हम अधिक कर सकते है? कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढक़र 84 हो गए हैं। कुछ राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है।

यह केंद्र सरकार के लिए और उपायों पर विचार करने का समय है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, आईसीएमआर की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है। अगर हमारे पास वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्टेज 3 में 30 दिन कार्रवाई का समय है तो हमें तेजी से दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढऩा चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार को थरूर ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की निंदा की। राहुल गांधी ने भी गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया, कोरोना वायरस एक बड़ी समस्या है। समस्या को नजरअंदाज करना समाधान नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories