कोरोना वायरस – 6 लोग अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल में , 2.56 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

कोरोना वायरस – 6 लोग अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल में , 2.56 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के छह संदिग्धों को आइसोलेशन (एकांतवास) में रखा गया है, जबकि 1,977 लोग अपने घरों में एकांतवास में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी तक 2,56,682 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक किसी भी व्यक्ति में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

जिन छह संदिग्ध लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें तीन भारतीय हैं और एक नागरिक पेरू से है। इन्हें बेलियाघाट स्थित अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एक इतालवी दंपति और एक थाई नागरिक को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और बागडोगरा हवाई अड्डों पर कुल 68,761 लोगों की जांच की गई है, जबकि नेपाल और बांग्लादेश के साथ सात लैंड बॉर्डर चेक पॉइंट्स पर 184,153 अन्य लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

इसके अलावा तीन बंदरगाहों पर समुद्री जहाजों के चालक दल के 3,768 सदस्यों की जांच की गई है।

अधिकारी ने कहा, “अभी तक कोविड-19 प्रभावित देशों के 2,187 यात्रियों की पहचान की गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। इनमें से 204 लोगों की निगरानी अवधि समाप्त हो गई है। छह को एकांतवास में रखते हुए भर्ती कराया गया है। बाकी 1,977 घर में ही निगरानी में हैं। सभी की हालत स्थिर है।”

कुल 50 लोगों के नमूनों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे और आईसीएमआर-एनआईसीईडी, कोलकाता में परीक्षण के लिए भेजा गया था और इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को कोरोना से सतर्क रहते हुए संक्रमण से अपना बचाव करने के लिए हिदायतें भी दी हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img