राष्ट्रीयभारत में काेरोना वायरस से पहली मौत होने से मचा हड़कम्प, 75...

भारत में काेरोना वायरस से पहली मौत होने से मचा हड़कम्प, 75 मरीजों की हुई पुष्टि, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित

भारत में काेरोना वायरस से पहली मौत होने से मचा हड़कम्प, 75 मरीजों की हुई पुष्टि, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में पहले व्यक्ति की कर्नाटक में मौत हो गई है। यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है। मृतक की उम्र 76 साल बताई गई है। इसके बाद हड़कम्प मच गया है। मरीज सऊदी अरब से लौटा था। वहीं, देश में अब तक कोरोना वायरस के 75 मामलों की पुष्टि हो गई है। केरल और हरियाणा के बाद दिल्ली देश का तीसरा राज्य है जहां कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 14, केरल में 17, राजस्थान में 3, तेलंगाना में एक, उत्तर प्रदेश 11, लद्दाख में तीन, तमिलनाडु में एक, जम्मू-कश्मीर में एक, कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और पंजाब में एक मामला सामने आया हैं।

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज से लेकर सिनेमा हॉल तक सब कुछ 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड के भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। कई खेल कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कोरोना से नहीं घबराने की आग्रह किया है।

भारत ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीज़ा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। कार्ड होल्डर को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल तक के लिए रोक दी गई है। यह रोक सभी हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर 13 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories