राष्ट्रीयआम जनता को वैश्विक तेल की कीमतों में आई गिरावट का मिले...

आम जनता को वैश्विक तेल की कीमतों में आई गिरावट का मिले लाभ : राहुल

आम जनता को वैश्विक तेल की कीमतों में आई गिरावट का मिले लाभ : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से आग्रह करते हुए कहा कि वैश्विक तेल की कीमतों में आई 35 प्रतिशत की गिरावट का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चूंकि वे एक निर्वाचित कांग्रेस सरकार को ‘अस्थिर करने में व्यस्त’ थे, शायद उन्हें पता नहीं है कि वैश्विक तेल की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ” हे पीएमओ इंडिया (प्रधानमंत्री कार्यालय), जब आप एक निर्वाचित कांग्रेस सरकार को ‘अस्थिर करने में व्यस्त’ थे, शायद आपको जानकारी नहीं है कि वैश्विक तेल की कीमतों में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “क्या आप कृपया पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से कम करके भारतीयों को इसका लाभ पहुंचाने का कष्ट कर सकते हैं? इससे रूकी हुई अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories