प्रदेशउत्तर प्रदेश‘एक जिला, एक पेड़’ कार्यक्रम शुरू करेंगे योगी

‘एक जिला, एक पेड़’ कार्यक्रम शुरू करेंगे योगी

‘एक जिला, एक पेड़’ कार्यक्रम शुरू करेंगे योगी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना की तरह ‘एक जिला, एक पेड़’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। इससे उत्तर प्रदेश में हरियाली का दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा, “हम मिट्टी और जलवायु परिस्थिति के आधार पर हर जिले के लिए एक पेड़ का चयन करेंगे। हम किसानों और स्थानीय लोगों से भी परामर्श करेंगे और फिर उस जिले में उस एक ही प्रजाति के पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे उस जिले को उस पेड़ से अपनी पहचान मिल सके। ”

इस पेड़ योजना के तहत, जिस जिले के लिए जिस प्रजाति के पेड़ को चुना जाएगा, उसे उस जिले में बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। पहले से ही पेड़ की जिन मुख्य प्रजातियों को पहचाना जा चुका है, उनमें गोरखपुर के लिए सागौन, गोंडा के लिए शीशम और सीतापुर के गहमर शामिल हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि, “हम स्कूलों और लोगों के बीच भी इन पेड़ों की खासियत और उपयोगिता के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।”

‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना हर जिले की स्वदेशी वस्तुओं, कला और शिल्प को बढ़ावा देती है। यह आदित्यनाथ सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है।

पहले राज्य सरकार ने तय किया था कि हर जिले में कुछ खास जगहों पर फूलदार और सजावटी पौधे लगाएगी, ताकि लोग उस जगह को गुलमोहर या अमलतास के पौधों के साथ पहचान सकें।

अधिकारी ने कहा कि, चयनित जिले में एक ही प्रजाति के ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ‘एक जिला, एक पेड़’ योजना को लागू किया जाएगा।

राज्य सरकार पहले से ही राज्य में हरियाली बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है।

पिछले साल, राज्य सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories