राष्ट्रीयदिल्ली : एक रात में 3 एटीएम पर चोरों ने किया हाथ...

दिल्ली : एक रात में 3 एटीएम पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों रुपये गायब

दिल्ली : एक रात में 3 एटीएम पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों रुपये गायब

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले में 4 और 5 मार्च की पूरी दरम्यानी रात चोर एटीएम पर ताकत और हाथ की सफाई दिखाते रहे। चोरों ने तीन एटीएम को उखाड़ भी लिया। बताया गया है कि इनमें से एक एटीएम में करीब 8 लाख रुपये थे। गुरुवार को यह जानकारी जिला पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने आईएएनएस को दी। उन्होंने कहा, “इन घटनाओं के बाबत जामिया नगर, जैतपुर और पुल प्रहलादपुर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इन फुटेज से भी चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।”

जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “एटीएम लूटने की एक घटना पुल प्रहलादपुर में घटी। यहां चोरों लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जीबी ब्लॉक में निगम के टोल टैक्स बूथ के पास शटर तोड़कर एटीएम हथियाने की कोशिश की। यहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। यहां लुटेरे जीप में सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम चोरी कर ली। चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़क दिया था, ताकि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड न हो जाए।”

उन्होंने बताया कि इस मशीन में कितना कैश बचा था, इस बारे में बैंक अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सका है।

इसी तरह जैतपुर थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एटीएम पर हाथ साफ कर दिया। यहां हर्ष विहार टंकी रोड पर एफ ब्लॉक में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया। डीसीपी आर.पी. मीणा के अनुसार, यहां से चुराई गई एटीएम में 7 लाख 91 हजार और 600 यानी करीब आठ लाख रुपये थे।

थाना जामिया नगर में हुई घटना में एटीएम को लुटने से बचा लिया गया। यहां लुटेरों ने ओखला विहार जामिया के सी ब्लॉक में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हाथ डाला। चोरों को देखकर यहां मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचा दिया, चोर भाग गए। यहां भी कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने इसके बाद पास ही स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम की सुरक्षा के लिए मौजूद सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया, ताकि वे एसबीआई की एटीएम मशीन चुराते वक्त एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो सकें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories