राष्ट्रीयआज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से, दिल्ली हिंसा पर...

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से, दिल्ली हिंसा पर हो सकती है बात

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से, दिल्ली हिंसा पर हो सकती है बात

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। संसद भवन परिसर में उनकी मुलाकात होगी। सूत्रों ने बताया कि इस चर्चा में दिल्ली हिंसा पर भी बात हो सकती है। आपको बताते जाए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री तौर पर शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने 19 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों की यह पहली मुलाकात थी। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास पर भी चर्चा हुई थी।

इस मुलाकात पर अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि आज गृह मंत्री अमित शाह जी से मिला। बैठक बहुत ही अच्छी रही। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम दोनों इस बात को लेकर सहमत थे कि दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

आपको बताते जाए कि अरविंद केजरीवाल पिछले महीने लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने हैं। 11 फरवरी को आए नतीजों पर 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली की गद्दी पर आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार वापसी की थी। 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories