राष्ट्रीयदिल्ली में घुसपैठियों की BJP सांसद परवेश वर्मा ने मांगी जानकारी, गृह...

दिल्ली में घुसपैठियों की BJP सांसद परवेश वर्मा ने मांगी जानकारी, गृह मंत्रालय से पूछे 3 सवाल

दिल्ली में घुसपैठियों की BJP सांसद परवेश वर्मा ने मांगी जानकारी, गृह मंत्रालय से पूछे 3 सवाल

नई दिल्ली। राजधानी में हुई हिंसा को आधार बनाकर जहां विपक्ष संसद में लगातार सत्ता पक्ष की आलोचना कर रहा है, वहीं भाजपा सांसद अब भी अपने पुराने एजेंडे पर कायम दिख रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर जारी घमासान के बीच दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मंगलवार को लोकसभा में राजधानी दिल्ली में अवैध घुसपैठियों की जानकारी मांगी।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान परवेश वर्मा ने गृह मंत्रालय से अवैध घुसपैठियों की जानकारी मांगी। वर्मा ने मंत्रालय से जानना चाहा कि इन लोगों ने दिल्ली में किस तरह से प्रवेश किया, इसकी भी जानकारी दी जाए। गृह मंत्रालय ने इस सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र द्वारा इस तरह के आंकड़े एकत्रित नहीं किए जाते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने विवादास्पद बयानों और घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर चर्चा में रहे वर्मा ने गृह मंत्रालय से तीन सवाल पूछे। उन्होंने पहला सवाल पूछा कि क्या मंत्रालय दिल्ली में मौजूद अवैध घुसपैठियों का कोई आधिकारिक आंकड़ा रखता है? अगर रखता है तो इसकी जानकारी दें।

दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या मंत्रालय ने इस संबंध में कार्रवाई करने पर दिल्ली सरकार के साथ कोई बातचीत की है? वहीं तीसरा सवाल पूछा गया कि मंत्रालय द्वारा इनकी पहचान करने और इन्हें देश से बाहर निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

वर्मा के इस सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है कि अवैध घुसपैठिए भारत में बिना किसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट के और छुपकर आते हैं। ऐसे में देश में रह रहे अवैध घुसपैठियों के सटीक नंबर की जानकारी दिल्ली समेत केंद्र के द्वारा नहीं रखी जाती है। इसके अलावा मंत्रालय ने जवाब दिया कि किसी भी अवैध घुसपैठिए की पहचान के बाद उसके कागजों की जांच की जाती है।

फॉरेनर्स एक्ट के तहत कागजी कार्रवाई की जाती है। केंद्र सरकार के पास ताकत है कि वो किसी भी अवैध घुसपैठिए को तुरंत देश छोडऩे का आदेश दे सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वर्मा ने इस मसले को जोर-शोर से उठाया था। भाजपा ने इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव में भुनाने की भी कोशिश की थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories