राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा : शाहरुख अंधाधुंध गोलियां चला सो गया था कनाट प्लेस...

दिल्ली हिंसा : शाहरुख अंधाधुंध गोलियां चला सो गया था कनाट प्लेस की पार्किंग में जाकर

दिल्ली हिंसा : शाहरुख अंधाधुंध गोलियां चला सो गया था कनाट प्लेस की पार्किंग में जाकर

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा का सबसे खूंखार चेहरा शाहरुख खान 24 फरवरी को सरेआम बेखौफ हो गोलियां झोंकने के बाद मौके से भाग गया था। कार से वह सीधा कनाट प्लेस स्थित एक पार्किंग में पहुंचा। वहां पुलिस से बचने के लिए वह कई घंटे तक कार के भीतर ही सोता रहा। जब उसे विश्वास हो गया कि पुलिस अब दंगों में पूरी तरह फंस चुकी होगी, तो वो पंजाब चला गया।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मंगलवार दोपहर बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एडिश्नल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजित कुमार सिंगला ने दी। उन्होंने मीडिया और आईएएनएस को आगे बताया कि जिस पिस्टल से शाहरुख खान ने घटना वाले दिन गोलियां बरसाईं वो 7.65 बोर की है। यह अवैध पिस्टल है।

शाहरुख ने यह पिस्टल दो साल पहले अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रमिक से फोकट में ही ले ली थी, ताकि इलाके में पिस्टल दिखाकर लोगों पर रौब झाड़ सके। आईएएनएस के एक सवाल के जवाब में एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने कहा, शाहरुख के पास उस दिन कुल छह गोलियां पिस्टल के साथ थीं। तीन राउंड उसने मौके पर चला दिए। दो राउंड जिंदा कारतूस जब्त हो चुके हैं, जबकि एक कारतूस के बारे में उसने पुलिस के बताया कि वह कहीं जल्दबाजी में गिर गया होगा। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हालांकि अभी पिस्टल बरामद नहीं हुई है।

पुलिस रिमांड के बाद पिस्टल और खोए हुए एक जिंदा कारतूस को तलाशना ही हमारी टीमों का मुख्य और प्रथम काम होगा। उन्होंने आगे कहा, पिस्टल मुंगेर (बिहार) में बनी है। अवैध होने के बाद भी पिस्टल अच्छी क्वालिटी और ज्यादा मारक क्षमता वाली थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शाहरुख की उत्तर पूर्वी दिल्ली में ही जुराब (मोजे) बनाने की फैक्ट्री है।

आरोपी ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले से ही यह अवैध पिस्टल ली थी। कनाट प्लेस की पार्किंग से कैसे और कहां भागा था आरोपी? पूछे जाने पर अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि शाहरुख ने पहले दिल्ली से सीधे पंजाब का रुख किया। उसके बाद वह यूपी के बरेली में छिप गया।

पुलिस क्या-क्या कर रही है उसकी तलाश में इसकी सही और सटीक जानकारी उसे अखबारों और टीवी से मिल रही थी। इसीलिए जैसे ही दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम यूपी के बरेली में पहुंची, शाहरुख वहां से भी खिसक लिया। शाहरुख पुलिस की आंखों से ओझल हो पाता, उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। क्या शाहरुख ने गोलियां किसी के उकसाने पर दागीं?

पूछे जाने पर एडिश्नल सीपी क्राइम ने कहा, इस पर कुछ कह पाना अभी मुश्किल है। क्योंकि रिमांड लेना बाकी है। रिमांड के बाद विस्तृत पूछताछ में ही तमाम सवालों के जबाब मिलेंगे। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने माना कि शाहरुख ने घटना वाले दिन इलाके में अपनी धमक जमाने के लिए पिस्तौल से हवा में गोलियां दागकर सनसनी फैला दी थी। शाहरुख पर अभी तक पहले का कोई आपराधिक मामले का रिकॉर्ड नहीं मिला है।

हां, उसके पिता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज है। शाहरुख के खिलाफ पुलिस ने धारा 186/383 व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जरूरत पडऩे पर उसके खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। शाहरुख के बारे में पूछे जाने पर सिंगला ने आगे कहा, शाहरुख को टिकटॉक का शौक है। आरोपी अपना एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज करवा चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories