प्रदेशकश्मीरी पंडितों के दर्द को नाटक लॉस्ट पैराडाइज में किया साकार

कश्मीरी पंडितों के दर्द को नाटक लॉस्ट पैराडाइज में किया साकार

कश्मीरी पंडितों के दर्द को नाटक लॉस्ट पैराडाइज में किया साकार

जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की पाक्षिक थियेटर योजना के तहत शुक्रवार शाम रंगायन में ‘लॉस्ट पैराडाइज’ का मंचन हुआ। अरू स्वाति व्यास निर्देशित यह नाटक अभिनय गुरुकुल टीम की स्क्रिप्ट पर आधारित है। नाटक के माध्यम से मंच पर कश्मीरी पंडितों के दर्द को जीवंत किया गया।

इसमें 1990 की घटना को दर्शाया गया। नाटक में लाखों कश्मीरी पंडितों को अपने घरों से जबरन निकाले जाने की टीस और सालों तक टेंट में रहने की पीड़ा का मार्मिक चित्रण किया गया। इस नाटक में भाषा और उसमें सम्मिलित बिबों के जरिए कथा को पिरोया गया। नाटक में कविताओं का उपयोग अनोखा रहा। शरणार्थी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे कश्मीरी पंडितों के दर्द को कविताओं और संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया। अनोखी मंच सज्जा, लाइटिंग व प्रतीकात्मक दृश्यों ने नाटक में जीवतंता के रंग भरे।

नाटक को अभिनय के माध्यम से जीवंत बनाने वाले कलाकारों में सुधांशु मोहन, प्रफुल्ल बोराना, निखिल सोनी, अशोक बोहरा, हिमांशु सिंघवी, ईशान पुरोहित, रजत अरोड़ा, जयंत कच्छावा, उमंग पटेल और रघुवंश शामिल थे। अन्य कलाकारों में दीपिका, अनिता, स्वररू व्यास, स्वाति व्यास, अभिषेक जोशी, उमेश, श्वेता खन्ना शामिल थे। लाइटिंग संचालन अरू व्यास का था, संगीत व्यवस्था हिमांशु व्यास और मंच सज्जा प्रफुल्ल बोराना ने की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories