[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » LJP अध्यक्ष चिराग ने कहा-पटना को छोड़ बिहार के बाकी जिलों में 100 नंबर नाकाम
प्रदेश

LJP अध्यक्ष चिराग ने कहा-पटना को छोड़ बिहार के बाकी जिलों में 100 नंबर नाकाम

admin
Last updated: April 18, 2026 9:36 am
admin
Share
SHARE

LJP अध्यक्ष चिराग ने कहा-पटना को छोड़ बिहार के  बाकी जिलों में 100 नंबर नाकाम

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी की पोल खोली है। लोजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि बिहार में पटना को छोड़ तकरीबन अन्य सभी जिलों में 100 नंबर काम नहीं करता है, जोकि इमरजेंसी ऑल फ्री नंबर है।

इस नंबर पर डॉयल करके देश में कोई भी नागरिक नजदीकी थाने से संपर्क कर सकता है। चिराग पासवान ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि बिहार में पटना को छोड़ लगभग सभी जिलों में 100 नंबर काम नहीं करता है। ऐसे में किसी को सुरक्षा का विश्वास कैसे होगा। आज मैं यहां नालंदा में हूं और यहां भी 100 नंबर काम नहीं करता है।

मैं मुख्यमंत्रीजी को इस समस्या से भी अवगत करवाऊंगा व पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में भी शामिल करूंगा। लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार में पुलिस को गुंडे मारकर भाग जाते हैं, पुलिस की बंदूक काम नहीं करती, 100 नंबर कैसे काम करेगा?

उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि जब तक हर जिले में 2-4 गुंडों को ठोका नहीं जाएगा, बिहार में गुंडागर्दी, लूटमार बंद नहीं हो सकती। बिहार की सारी पुलिस शराबबंदी में लगी हुई है, लागू कराने में नहीं, उससे पैसा कमाने में। चिराग पासवान इन दिनों राज्य में बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट यात्रा पर हैं। इस यात्रा का समापन 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होगा। लोजपा अध्यक्ष ने ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ युवा बिहारी जोडक़र युवा बिहारी चिराग पासवान लिखा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शहीद रतन लाल के परिजनों से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने की मुलाकात
Next Article केन्द्र सरकार पर मुख्यमंत्री गहलोत ने साधा निशाना, संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?