राष्ट्रीयDELHI : दिल्ली पुलिस के जवान की सीएए समर्थक व विरोधी समूह...

DELHI : दिल्ली पुलिस के जवान की सीएए समर्थक व विरोधी समूह में झड़प के बाद मौत, 10 इलाकों में धारा 144 लागू

DELHI : दिल्ली पुलिस के जवान की सीएए समर्थक व विरोधी समूह में झड़प के बाद मौत, 10 इलाकों में धारा 144 लागू

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई भागों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थक व विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच भड़की हिंसा के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। अनियंत्रित प्रदर्शनकारियों द्वारा चलाई गई गोली से एक युवक घायल हो गया, जबकि आसपास के कई वाहनों और एक घर में भी आग लगा दी गई।

सूत्रों ने कहा कि जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पहचान रतन लाल के रूप में हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके में रविवार दोपहर से ही सीएए विरोधी और समर्थक समूहों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं। सीएए समर्थक समूह मौजपुर मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठे हुए, जबकि इस कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी लगभग एक किलोमीटर दूर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित हुए।

हालांकि सोमवार दोपहर तक दो समूहों के बीच तनाव काफी बढ़ गया और उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग लगा दी। मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक घर में भी आग लगा दी गई। दोनों ओर से भारी पथराव भी देखने को मिला। मौके पर दिल्ली पुलिस के कई बड़े अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद इलाके में सामान्य स्थिति के प्रयास व्यर्थ रहे। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

इस बीच सूत्रों का कहना है कि पुलिस की सहायता के लिए अर्धसैनिक बलों को बुलाया गया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा घटनास्थल को कवर करने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया और उन्हें झड़पों के वीडियो रिकॉर्ड करने से रोक दिया गया। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को पीटा भी गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories