राष्ट्रीयनमस्ते ट्रंप: भारत पहुंचने से पहले डोनल्ड ट्रंप ने हिन्दी में भेजा...

नमस्ते ट्रंप: भारत पहुंचने से पहले डोनल्ड ट्रंप ने हिन्दी में भेजा सदेश, तत्पर हैं हम भारत आने के लिए

नमस्ते ट्रंप: भारत पहुंचने से पहले डोनल्ड ट्रंप ने हिन्दी में भेजा सदेश, तत्पर हैं हम भारत आने के लिए

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के लोगों के साथ होने को लेकर उत्सुक हैं। वे जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में थोड़ी देर रुकने के बाद अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। उनके साथ यात्रा कर रहे पूल रिपोर्टर ने यह जानकारी दी। आने से पहले डॉनल्ड ट्रंप का हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे।

एयर फोर्स वन रविवार को ईंधन भरने के लिए बेस में 80 मिनट के लिए रुका और स्थानीय समयानुसार रात 11. 30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह चार बजे) यात्रा जारी की। ट्रंप के पूर्वाह्न 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है।

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें लग रहा है कि दो दिन की यात्रा पर्याप्त नहीं है, हालांकि यह बहुत रोमांचक होगा।

उन्होंने कहा कि मैं वहां एक रात रहने जा रहा हूं। यह बहुत पर्याप्त नहीं है। लेकिन यह बहुत रोमांचक होने वाला है। नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए के चलते उन्होंने इतने कम दिनों का कार्यक्रम रखा।

भारत से लौटने के अगले दिन ट्रंप को शनिवार को होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले गुरुवार को दक्षिण कैरोलिना में एक रैली करनी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories