राष्ट्रीयफिर भड़की मौजपुर में हिंसा, पुलिसकर्मी रतनलाल की पत्थरबाजी में मौत, धारा...

फिर भड़की मौजपुर में हिंसा, पुलिसकर्मी रतनलाल की पत्थरबाजी में मौत, धारा 144 लागू उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 इलाकों में

फिर भड़की मौजपुर में हिंसा, पुलिसकर्मी रतनलाल की पत्थरबाजी में मौत, धारा 144 लागू उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 इलाकों में

नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हो जाने के बाद पत्थरबाजी हो गई। हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, वे एसीपी गोकुलपुरी ऑफिस में तैनात थे। इसी बीच एक युवक तमंचा लेकर हवा फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शांति एवं सौहार्द को लेकर काफी दुखद खबर आ रही है। मैं माननीय उपराज्यपाल और गृह मंत्री से कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करने का निवेदन करता हूं, जिससे शांति और सौहार्द सुनिश्चित हो सके।

दूसरी ओर, दिल्ली के मौजपुर इलाके में पथराव पर डीसीपी पूर्वोत्तर दिल्ली वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि अभी छियासठ फुटा रोड पर हमारी पॉजीशन है। यहां हमने दोनों पक्षों को समझा दिया है। कुछ लोग क्रोधित थे पर अब शांत हैं और स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली के मौजपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हुई है। पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग कर रहा है। लड़का पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था, इस लड़के ने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की। पुलिसवालों ने लड़के को रोकने का प्रयास किया , लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा।

मौजपुर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा है। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी फिलहाल थम गई है।

सुबह हालात इतने बेकाबू हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories