राष्ट्रीयकांग्रेस ने उठाया राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे से पहले जीएसपी का...

कांग्रेस ने उठाया राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे से पहले जीएसपी का मुद्दा, पूछे ये सवाल

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को एक बार फिर बहुप्रचारित मोदी-ट्रंप के सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने इसे सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) से जोड़ा, जिसे अमेरिका खत्म कर चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “अमेरिका ने पांच जून 2019 को सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) के तहत भारत को शुल्क मुक्त आयात की सुविधा देनी बंद कर दी। इससे अमेरिका में 5.6 अरब डॉलर का भारतीय निर्यात प्रभावित हुआ, जिसमें रत्न, आभूषण, चावल, चमड़ा आदि शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “हाउडी मोदी’ एवं ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे कार्यक्रमों के बाद क्या प्रधानमंत्री जीएसपी दर्जा को बहाल किया जाना सुनिश्चित करेंगे?”

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के समय जीएसपी का मुद्दा उठाया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा था, “इस यात्रा को सिर्फ फोटो खिंचाने या पीआर कार्य तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इससे हमारे साझेदारी का महत्व कम होगा, जो कि भारत के राष्ट्रीय हित में नहीं होगा।”

[object Promise]

उन्होंने कहा था कि भारत को जीएसपी बहाली करने व विकासशील देश की मान्यता देने के मुद्दों को उठाना चाहिए।

संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के कार्यालय ने पूर्व में भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था में वर्गीकृत किया था, जिससे यह अमेरिका द्वारा सभी विकासशील देशों को दिए जाने वाले लाभ पाने के लिए अयोग्य हो गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories