राष्ट्रीयट्रंप का बाहुबली अवतार, रीट्वीट किया वीडियो, लिखा-भारत में दोस्तों से मिलने...

ट्रंप का बाहुबली अवतार, रीट्वीट किया वीडियो, लिखा-भारत में दोस्तों से मिलने को बेकरार

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। वो हर ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा के प्रति लोगों में जिज्ञासा बढ़े। भारत दौरे से पहले ट्रंप ने एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं। बता दें कि इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को बाहुबली की तरह दिखाया गया है।

एक मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को रणक्षेत्र में तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है। ट्रंप बाहुबली के परिधान में नजर आ रहे हैं और वे जंग के मैदान में दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना भी वही बज रहा है जो बाहुबली में फिल्माया गया है।

गाने का बोल है-जियो रे बाहुबली.. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को एट दी रेट सोलमेनेस 1 ने ट्वीट किया है, जिसे राष्ट्रपति ने ट्रंप ने रीट्वीट किया है। सुबह 4 बजे किए गए इस रीट्वीट को करीब 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है, जबकि 16 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की यात्रा 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस दौरान अमेरिका की प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेड कुशनेर भी भारत आएंगे। इस खास दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप भी इसे लेकर विशेष उत्साहित दिख रहे हैं।

इस बीच अमेरिका ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनके साथ 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। राष्ट्रपति के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है।

जिसमें अमेरिकी राजदूत केन जस्टर, कॉमर्स सेक्रेटरी विल्बर रॉस, एनर्जी सेक्रेटरी डैन ब्रोइलेट, कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन राष्ट्रपति के साथ होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर भी यात्रा में उनके साथ होंगे। दोनों व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार हैं।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories