राष्ट्रीयजाफराबाद के बाद अब चांदबाग में भी CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन, सडक़...

जाफराबाद के बाद अब चांदबाग में भी CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन, सडक़ पर बैठीं महिलाएं

[object Promise]

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) जब से अस्तित्व में आया है तब से ही इसके खिलाफ आवाज भी उठाई जा रही है। शुरुआत में विरोधी दल मोदी सरकार के खिलाफ थे, लेकिन धीरे-धीरे आम लोग भी इसकी खिलाफत करने लगे हैं।

शाहीन बाग में 70 दिनों से भी ज्यादा वक्त हो चुका है, जहां महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब विरोध की आग राजधानी के ही जाफराबाद और चांदबाग में भी पहुंच गई है। दोनों जगहों पर महिलाएं सडक़ पर बैठी हैं। इसकी वजह से सीलमपुर से यमुना विहार की ओर और वजीराबाद रोड से गाजियाबाद की तरफ जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

इससे पहले विरोधी प्रदर्शनकारी शनिवार देर रात बड़ी संख्या में दिल्ली के उत्तर पूर्व में स्थित जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठे हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोडऩे वाले मार्ग संख्या 66 को अवरुद्ध कर दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि मौके पर एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए है। एक प्रदर्शनकारी शादाब ने कहा कि यह प्रदर्शन सीएए, एनआरसी के खिलाफ और दलितों को आरक्षण की मांग के लिए है।

आंदोलन की अगुआई महिलाएं कर रही हैं और पुरुष सिर्फ उनका सहयोग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के तहत हमने सडक़ अवरुद्ध कर दी है और केंद्र जब तक यह कठोर कानून वापस नहीं ले लेता तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories