उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक कटकुइयां प्रशासन की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है छोटे-मोटे लेन देन के लिए कई-कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं,कई बार तो प्रशासन की मनमानी के कारण बिना काम हुए भी खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी बैंक प्रशासन की मनमानी पूरे चरम पर दिखी। जब 11 बजे तक भी पैसा को निकालने आए बुर्जग व महिलाएं भारी संख्या में बैंक के भीतर खड़ी रही,जबकि बैंक के मैनेजर से लेकर कर्मचारी बैंक में पैसा ना होने का बहाना बनाकर आराम से बैठे थे।
जिसको लेकर लोग काफी परेशान रहे। लोगों का कहना है कि यह नजारा केवल गुरुवार का ही नहीं बल्कि रोजाना का है। उनका आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने बाहर दलाल रखे हुए हैं जो अतिरिक्त शुल्क लेकर कुछ ही मिनटों में काम करा देते हैं। लोगों ने बैंक के रिजनल मैनेजर व कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

