प्रदेशउत्तर प्रदेशUP : भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी को महिला से यौन शोषण मामले...

UP : भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी को महिला से यौन शोषण मामले में क्लीनचिट, भतीजा गिरफ्तार

[object Promise]

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप तिवारी को मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और विधायक व उनके दो बेटों को क्लीनचिट दे दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामबदन सिंह ने पत्रकारों से बताया कि विवेचना के दौरान विधायक की संलिप्तता इस मामले में नहीं पाई गई। संदीप पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हुई है।

करीब एक सप्ताह पहले वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। भदोही एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी।

शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

बीते सोमवार को भाजपा विधायक त्रिपाठी एवं उनके परिवार वालों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने खुद बयान दर्ज किया था। महिला पहले ही कह चुकी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएगी।

भदोही के एसपी ने बताया कि विधायक समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें विधायक के भतीजे संदीप पर लगे आरोप सही पाए गए, लेकिन अन्य 6 लोगों पर लगे आरोप सही नहीं पाए गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories