[object Promise]
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 21 फरवरी, 2020 को मातृभाषा-दिवस मनाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों, प्राइवेट विश्वविद्यालयों, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने संस्थानों में 21 फरवरी, 2020 को मातृभाषा-दिवस मनाएं, अगर 21 फरवरी को अवकाश घोषित है तो यह कार्यक्रम 20 फरवरी, 2020 को आयोजित किया जाए।
उन्होंने बताया कि मातृभाषा-दिवस के कार्यक्रम में मातृभाषा में पुस्तकों का डिस्पले, लघु फिल्मों की स्क्रिनिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, समूह-चर्चा व लघु नाटकों का मंचन किया जा सकता है।
