[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर
प्रदेश

सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर

admin
Last updated: April 18, 2026 9:37 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के 98वें जन्म दिवस पर बुधवार को स्थानीय बेअंत सिंह मेमोरियल, सेक्टर-42 में सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई गई। इस समागम के मौके पर पहुंची शख्सियतों ने उनकी समाधि पर फूल चढ़ाकर उनको याद किया।

इस मौके पर उनके पोते लोकसभा मेंबर रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए नशा, आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ मुहिम को मज़बूती से आगे लेकर जाने का प्रण दोहराया। समागम में उपस्थित शख्शियतों ने दिवंगत बेअंत सिंह को याद करते हुए उनके द्वारा पंजाब में अमन-शान्ति बहाल करने के लिए किए गए यत्नों की प्रशंसा की और खाडक़ूवाद के दौरान निभाई गई भूमिका का जि़क्र किया।

उपस्थित राजनैतिक और सामाजिक नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुश्किलों भरे दौर में जिस निडरता से दिवंगत बेअंत सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दीं, उसके लिए उनको एक समर्पित नेता के तौर पर याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब निवासियों में भाईचारक सांझ, एकता और अपनत्व बनाए रखने के लिए अथक यत्न किये गए जिसके स्वरूप राज्य फिर से ख़ुशहाली और तरक्की की राह पर अग्रसर हुआ। उन्होंने राज्य के लोगों के ख़ातिर अपनी जान भी दाव पर लगा दी। उनके द्वारा शुरू की गई कोशिशों के कारण पंजाब उन्नती का नया अध्याय लिख सका। इस मौके पर लोगों ने प्रण लिया कि वह पंजाब की ख़ुशहाली और तरक्की एवं पंजाबवासियों की ख़ुशी और उन्न्ती के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दर्शाए गए पदचिन्हों का अनुसरण करते रहेंगे।

सर्वधर्म प्रार्थना में खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले संबंधी मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक सुरिन्दर डावर, लखवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह जी.पी., संजय तलवार और अंगद सैनी, पूर्व मंत्री और दिवंगत बेअंत सिंह के सुपुत्र तेजप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक अजीतइन्दर सिंह मोफर, मुख्यमंत्री के ओएसडी सन्दीप संधू, मेयर बलवान संधू, मलकीत सिंह दाखा, यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों समेत दिवंगत बेअंत सिंह के पारिवारिक सदस्य और राजनैतिक एवं सामाजिक नेता उपस्थित थे।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 21 फरवरी को सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में मातृभाषा-दिवस
Next Article अमरिन्दर सिंह की सिफारिश पर वित्त विभाग ने 577 करोड़ रुपए जारी किये बिजली सब्सिडी और विभिन्न कल्याण स्कीमों के लिए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?