अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, मुझे बहुत पसंद प्रधानमंत्री मोदी, लेकिन नहीं होगाभारत दौरे के दौरान व्यापारिक समझौता

admin
By admin
2 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, मुझे बहुत पसंद प्रधानमंत्री मोदी, लेकिन नहीं होगाभारत दौरे के दौरान व्यापारिक समझौता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत दौरे पर भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते करने की संभावना से इंकार कर दिया है। लेकिन उन्होंने कहा कि व्यापारिक समझौते नहीं कर सकते, लेकिन आगे इस पर विचार करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वास्तव में बहुत पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल ट्रेड डील नहीं कर सकते और आगे इस पर विचार करेंगे। आपको बताते जाए कि राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे पर इस बात की काफी उम्मीद की जताई जा रही थी कि दोनों देशों में व्यापार समझौता हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ ट्रेड डील कर सकते हैं,लेकिन बड़ा समझौता मैं बाद में करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ पुख्ता बात नहीं कह सकते कि ऐसी कोई बड़ी ट्रेड डील अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगी या नहीं, लेकिन आगे चलकर कोई छोटा व्यापारिक समझौता हो सकता है। यह बात डोनाल्ड्र ट्रंप ने कैलिफोर्निया रवाना होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी को काफी पसंद करता हूं। उन्होंने मुझे बताया कि भारत में हवाई अड्डे और घटना के बीच 7 मिलियन लोग होंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *