टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना मुख्यमंत्री गहलोत – सतीश पूनिया

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सीएए के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के चलते एक विशेष समुदाय के धरना-प्रदर्शन के स्थल पहुंचते है और शहीद स्मारक को शाहीन बाग बताकर शहीदों का अपमान कर देते है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि मुख्यमंत्री कहते है कि उन्हेें नहीं पता कि उनके मां-बाप का जन्मस्थान कौन सा है।

डॉ. पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समर्थन के चलते प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। जबकि कांग्रेस के विद्वान नेताओं ने यह बयान दिया है कि संसद से पारित कानून को लागू करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

आपको बता दे कि सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर सीएए, एनपीआर तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल लोगों को सम्बोधित किया था। उन्होंने कहा कि देशभर में 300-400 जगह पर केन्द्र सरकार के विभाजनकारी निर्णयों के विरूद्ध धरने-प्रदर्शन और आंदोलन चल रहे हैं। अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सीएए और एनआरसी को लागू नहीं करेंगे।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *