प्रदेशउत्तर प्रदेशफीडर इंचार्ज बनाया जाएगा लखनऊ में तैनात अधिकारियों को: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत

फीडर इंचार्ज बनाया जाएगा लखनऊ में तैनात अधिकारियों को: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजधानी में तैनात सभी अधिकारियों को एक-एक फीडर का इंचार्ज बनाया जाएगा। वह अपने आवंटित कार्यो के साथ ही फीडर को आदर्श बनाने की कार्य योजना पर काम करेंगे। सभी मंडल मुख्यालयों को ऊर्जा की दृष्टि से स्मार्ट बनाया जाए। ऊर्जा मंत्री शनिवार को योजना भवन में राजधानी लखनऊ की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी मंडल मुख्यालयों को ऊर्जा की दृष्टि से स्मार्ट बनाया जाए। इसी क्रम में तभी इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी के लाइन लस को सिंगल डिजिट में ले आने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने व उपभोक्ता सेवाओं को दुरुस्त करने में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्देशित किया कि अधिकारी तय समय पर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। 31 मार्च सभी के लिए डेडलाइन है। अच्छा काम करने वाले पुरस्त होंगे। विभाग सभी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए परफार्मेस ऑडिट भी करवाएगा।

कहा कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगत छूटे हुए काम 31 मार्च तक जरूर पूरे कर लिए जाएं। समस्त उपखंड अधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मैपिंग एवं लोड बैलेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाए। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली और पर्याप्त बिजली सप्लाई सुनिश्चित हो।

ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया कि झटपट पोर्टल, निवेश मित्र पोर्टल पर कनेक्शन के आवेदन तय समय सीमा के भीतर निस्तारित किए जाएं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। किसी भी दशा में उपभोक्ताओं की समस्याओं का व्यावहारिक निराकरण सुनिश्चित करना है। उत्पीड़न की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories