प्रदेशउत्तर प्रदेशडीजे पर डांस करने पहुंचा युवक कुल्हाड़ी से पिता की हत्या के...

डीजे पर डांस करने पहुंचा युवक कुल्हाड़ी से पिता की हत्या के बाद

[object Promise]

दादरी: ग्रेनो के कलौंदा गांव में शुक्रवार रात कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बुजुर्ग के छोटे बेटे ने हत्या की, फिर पास की एक बारात में डीजे पर डांस करने पहुंच ग या। बड़े बेटे की नींद खुली तो पिता का खून से लथपथ शव देखा। सूचना पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने डांस करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया है। बताया गया कि पत्नी को लेकर हुए विवाद में छोटे बेटे ने पिता की हत्या की है।

कलौंदा निवासी रामभूल गांव में ही झोलाछाप डॉक्टरी करते थे। उनके 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। करीब 3 साल पहले दोनों बेटों की शादी सगी बहनों से की थी। छोटे बेटे ललित की पत्नी करीब एक साल से अपने मायके में रह रही हैं। आरोप है कि आपसी विवाद की वजह से रामभूल ललित की पत्नी को घर नहीं आने दे रहे थे।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह भी जांच के लिए पहुंचे।

इसी बात को लेकर ललित के साथ उनका विवाद चल रहा था। बड़े बेटे अरुण ने बताया कि आए दिन ललित पिता से झगड़ा करता था। शुक्रवार रात भी विवाद हुआ, लेकिन दोनों को शांत कराने के बाद अरुण दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। रामभूल और ललित एक ही कमरे में सो रहे थे।

“घरेलू विवाद की वजह से हत्या की गई है। बुजुर्ग के छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानसिक रूप से वह बीमार लग रहा है।”-राजेश कुमार सिंह, डीसीपी, जोन 3

आरोप है कि रात में ललित ने सोते समय पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। चारपाई पर ही शव छोड़कर घोड़ी बछेड़ा गांव में एक शादी समारोह में चला गया। रात में अरुण नीचे उतरे तो पिता के कमरे में खून देख अंदर गए। शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बरात में डांस करते समय ललित को हिरासत में ले लिया। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories