अच्छा कार्य करने वाले दो एमओआईसी को डीएम ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।
बैठक में गलत आंकड़े बताने पर सिंहपुर के एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समस्त एमओआईसी द्वारा अपने-अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में बिना तैयारी के आने व गलत आंकड़े बताने पर डीएम ने एमओआईसी सिंहपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि व डाटा एंट्री ऑपरेटर को गलत आंकड़े फीड करने पर चेतावनी देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के प्रयास से अब स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इससे पहले एमओआईसी बैठक में बैठ कर सुनते थे, लेकिन अब संबंधित एमओआईसी द्वारा ही स्वास्थ्य संबंधी संचालित सभी योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा, उसी के आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जाएगी। बैठक में सभी एमओआईसी ने अपने अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जिलाधिकारी के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें कम रैंकिंग वाले एमओआईसी को डीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ संबंधित समस्त योजनाओं में अच्छा कार्य करने वाले एमओआईसी जगदीशपुर व भादर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ आरएम श्रीवास्तव सहित समस्त एम ओ आई सी मौजूद रहे।
