उत्तर प्रदेश: बम विस्फोट लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में, कई वकील घायल, 3 जिंदा बम बरामद

0
12

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज कचहरी में बम फटने से कई वकीलों के घायल होने की सूचना मिल रही हैं। तीन जिंदा बम भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बम विस्फोट एक वकील को टारगेट करके किया गया था।
यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों केहोश फाख्ता हो गए हैं। देसी बम से यह हमला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर किया गया हमला था। इस हमले में पदाधिकारी बाल-बाल बच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट में वकील संजीव लोधी को निशाना बनाकर बम से हमला किया गया। इस हमले में कुछ वकील घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला बता रही हैं। मौके से तीन जिंदा देसी बम भी मिले हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन की जा रही है।

[object Promise]