राष्ट्रीयDELHI : केजरीवाल समर्थकों के बीच बोले, तीसरी बार दिल्लीवालों ने...

DELHI : केजरीवाल समर्थकों के बीच बोले, तीसरी बार दिल्लीवालों ने अपने बेटे पर किया भरोसा

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को भारी जीत हो रही है। यहां पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रचंड जीत हासिल करने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री समर्थकों के बीच आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों कमाल कर दिया आप लोगों ने, दिल्ली वालों ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया है। ये हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझा और समर्थन दिया है। दिल्ली के लोगों ने देश में नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है, जिसका नाम काम की राजनीति है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने संदेश दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा, जो मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा। यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगी, ये जीत भारत माता की जीत है। दिल्ली सीएम ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है, हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी सुबह 8.47 बजे अपने पिता और पत्नी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं और अंतिम परिणाम आने तक वे यहीं रुक सकते हैं। पार्टी कार्यालय पर एक नया बैनर भी लगा है जिसपर लिखा है, “अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल।”पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता मंगलवार तड़के से ही कार्यालय पर भारी संख्या में मौजूद हैं।

-दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल अब से कुछ देर में पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद खुली जीप में अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे, अरविंद केजरीवाल खुली जीप में रोड शो करेंगे।

आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। अभी पार्टी के नेता संजय सिंह सभा का संबोधित कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह की सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी ताकत लगाई, लेकिन दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे केजरीवाल को बहुमत दिलवाया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories