राष्ट्रीयहड़कंप मचा हार्दिक पटेल गायब होने से, पत्नी ने लगाया गुजरात पुलिस...

हड़कंप मचा हार्दिक पटेल गायब होने से, पत्नी ने लगाया गुजरात पुलिस पर आरोप

[object Promise]

अहमदाबाद । गुजरात के विवादित नेता हार्दिक पटेल को राज्य की सरकारी मशीनरी ने गायब कर दिया है। इस आरोप से सोमवार को गुजारत में हड़कंप मच गया। यह आरोप लगाया हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल पटेल ने। उधर गुजरात पुलिस महानिदेशक ने आरोपों से साफ इनकार किया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “यह टॉपिक और इंसान कोई बात करने लायक है क्या? मैं नहीं समझता, ऐसे इंसान (हार्दिक पटेल) पर के किसी भी मामले में कोई कमेंट किया जाए। यह इंसान किसी कमेंट के भी काबिल नहीं है..।”

दरअसल, सोमवार को किंजल पटेल ने जैसे ही पति को गायब कराने का आरोप लगाया, गुजरात पुलिस और राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। राजनीतिक गलियारों में जितने लोग उससे ज्यादा चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। हालांकि राज्य पुलिस ने दिनभर इस पर कोई बात नहीं की। जबकि हार्दिक पटेल को कथित रूप से गायब करा दिए जाने का उनकी पत्नी किंजल पटेल का आरोप गुजरात से दिल्ली तक फैल गया।

किंजल पटेल ने मीडिया के सामने खुलेआम कहा, “मेरे पति और परिवार का राज्य की सरकारी मशीनरी उत्पीड़न कर रही है। उनके ऊपर एक के बाद एक देशद्रोह के मामले लाद दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे सरकार की बुरी मंशा को दर्शाते हैं।”

उल्लेखनीय है कि सन् 2015 में हुए पटेल आरक्षण आंदोलन की अगुवाई हार्दिक पटेल ही कर रहे थे। तभी से वे एक के बाद एक कानूनी पचड़ों में फंसते गए। उन पर करीब 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले देशद्रोह और शांति भंग के हैं।

दूसरी तरफ गुजरात प्रशासन का हमेशा कहना रहा है कि हार्दिक पटेल को कोई बेवजह परेशान नहीं कर रहा है। वो सिर्फ तमाशा करता है। पत्नी किंजल पटेल ने मीडिया से साफ-साफ कहा, “मेरे पति 18 जनवरी से गायब हैं। कई मामलों में गिरफ्तार करके उन्हें जेल में भेजा गया। तमाम मामलों में वे जमानत पर बाहर आ गए। कई बार तो ऐसा तक हुआ कि जेल से बाहर आते ही उन्हें गिरफ्तार करके फिर किसी न किसी मामले में जेल में डाल दिया गया। यह उत्पीड़न नहीं तो और क्या है?”

खुद को पाटीदार नेता बताने वाले हार्दिक पटेल की संदिग्ध गुमशुदगी के बाद से राज्य में भूचाल मचा हुआ है। हालांकि, सोमवार देर रात आईएएनएस ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा से इस बारे में फोन पर बात की। उन्होंने आरोपों से साफ-साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था, “उस शख्स (हार्दिक पटेल) के बारे में मैं कमेंट देना भी मुनासिब नहीं समझता। क्या वो कमेंट देने लायक इंसान लगता है, जिसके तमाशे पर मैं कोई कमेंट दूं!”

दूसरी ओर, पत्रकारों से सोमवार को बात करते हुए किंजल पटेल ने कहा, “रात 10 बजे गुजरात पुलिस मेरे पति की तलाश में घर में घुस आती है। उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।” किंजल के निशाने पर मुख्य रूप से अहमदाबाद की पुलिस थी। हालांकि अहमदाबाद पुलिस भी किंजल के आरोपों पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories