राष्ट्रीयचिदंबरम ने कहा, खर्च के लिए सरकार के पास पैसे नहीं,...

चिदंबरम ने कहा, खर्च के लिए सरकार के पास पैसे नहीं, संख्या के जरिये छिपाई अपनी स्थिति

[object Promise]

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि सरकार ने संख्या के जरिए मौजूदा स्थिति को छिपा दिया है और उसके पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। चिदंबरम ने राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, सरकार के पास पैसे नहीं हैं। सरकार ने अपनी स्थिति को संख्या के जरिये छिपाया है। ये संख्या विश्वसनीय नहीं है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के निचले पायदान के अधिकारियों को नोटिस जारी करने की शक्ति देने के बावजूद कॉपोर्रेट टैक्स, व्यक्तिगत आयकर, सीमा शुल्क और जीएसटी जैसे विभिन्न करों में भारी कमी आई है। चिदंबरम ने कहा कि आपने 16.49 लाख करोड़ रुपए (वर्तमान वित्त वर्ष में) का शुद्ध कर राजस्व जुटाने का वादा किया था। दिसंबर तक आपने सिर्फ नौ लाख करोड़ रुपए एकत्र किए हैं और आप हमें विश्वास दिला रहे हैं कि साल के अंत तक आप 15 लाख करोड़ एकत्र कर लेंगे।

उन्होंने चालू वित्त वर्ष में सरकार के खर्च पर खराब प्रदर्शन को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 20 में 27 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का वादा किया था, लेकिन दिसंबर तक यह सिर्फ 11.78 लाख करोड़ रुपए ही खर्च कर सकी। उन्होंने कहा कि आप हमें यह मानने को कहेंगे कि साल के अंत तक आप 27 लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विभिन्न मैक्रो पैरामीटर्स को सूचीबद्ध किया, जहां अर्थव्यवस्था फिसल रही है। उन्होंने कहा कि लगातार छह तिमाहियों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नकारात्मक वृद्धि हुई है और सातवीं तिमाही में कोई बेहतरी नहीं है। इसके अलावा सरकार बार-बार कहती है कि विकास दर में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने आर्थिक संकट के प्रबंधन के लिए सरकार की क्षमता पर सवाल उठाया और कहा कि यह हमेशा खराब प्रदर्शन के लिए पिछली सरकार को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। चिदंबरम ने कहा कि देश ने 1997, 2008 और 2013 में आर्थिक संकट का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजस्व घाटा व राजकोषीय घाटा के उपलब्ध नंबर स्थिति के चिंताजनक होने का संकेत देते हैं। इसके अलावा, अगले वित्तीय वर्ष के अनुमान बताते हैं कि स्थिति और भी चिंताजनक होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories