राष्ट्रीयगार्गी कॉलेज की घटना को सिसोदिया ने बताया ‘घृणित’

गार्गी कॉलेज की घटना को सिसोदिया ने बताया ‘घृणित’

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को सोमवार को ‘घृणित’ करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव सांस्कृतिक विविधता और प्रतिभा का जश्न मनाने का अवसर देता है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, “गार्गी उत्सव में जो हुआ ‘घृणित’ है। इस तरह के उत्सव दिल्ली में प्रतिभा व सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने का अवसर देते हैं। लेकिन साफ है कि असमाजिक तत्वों ने इस उत्सव को हिंसा व उत्पीड़न के अवसर के रूप में देखा!”

दिल्ली सरकार में शिक्षा और कला और संस्कृति मंत्री सिसोदिया महिला कॉलेज की छात्राओं से छह फरवरी को हुई कथित हाथापाई, छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

गार्गी कॉलेज की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि परिसर के भीतर कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस आरोप के बाद छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले सीएए समर्थक थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध और दक्षिण दिल्ली में स्थित महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि छह फरवरी को कुछ शराबी लोग कथित तौर पर कॉलेज में घुस आए और उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories