[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर महंत नृत्य गोपाल दास की देखरेख में ही बनेगा , रहे हैं आंदोलन के पर्याय : VHP
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर महंत नृत्य गोपाल दास की देखरेख में ही बनेगा , रहे हैं आंदोलन के पर्याय : VHP

admin
Last updated: April 19, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित ट्रस्ट में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को शामिल किए जाने पर बुलंद हुए विरोध के स्वरों के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है। विहिप का कहना है कि राम मंदिर महंत नृत्य गोपाल दास की देखरेख में ही बनेगा। विहिप ने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन का पर्याय रहे हैं।

केंद्र सरकार की ओर से गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वे रहें या न रहें, मगर अयोध्या में मंदिर तो उनके निर्देशन में ही बनेगा। संगठन ने यह भी कहा कि नृत्य गोपाल दास का कद बहुत बड़ा है, वे किसी पद के मोहताज नहीं हैं। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, सारी बाधाओं के दूर होने के बाद राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण सभी का लक्ष्य है।

इस दिशा में केंद्र सरकार का प्रयास सराहनीय है। सरकार ने बहुत विचार के बाद ट्रस्ट के सदस्यों का चयन किया है। दो पद खाली रखे गए हैं, जिसमें आगे महंत नृत्य गोपाल दास को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिले हैं। बंसल ने यह भी कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सबसे प्रमुख जीवित चेहरे नृत्य गोपाल दास हैं। उनका राम मंदिर आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है।

हर रामभक्त नृत्य गोपाल दास के योगदान से परिचित होकर उनका सम्मान करता है। उन्होंने कहा, मंदिर का निर्माण तो उनके मार्गदर्शन में ही होगा, चाहे वे ट्रस्ट में रहें या न रहें। राम मंदिर आंदोलन में उनका जो कद है, उसके आगे कोई भी पद बौना है। विहिप महंत नृत्य गोपाल दास के निर्देशन में ही मंदिर का निर्माण चाहती है। वे हमारे लिए पूजनीय हैं।

दरअसल, 6 फरवरी को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 सदस्यीय ट्रस्ट गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। गठित किए गए ट्रस्ट में फिलहाल दो पद खाली हैं। ट्रस्ट में शामिल नौ सदस्यों पर इन दो ट्रस्टियों के चयन की जिम्मेदारी है। विवाद तब शुरू हुआ, जब इसमें राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का नाम नहीं देखा गया।

इसके बाद कहा जाने लगा कि सरकार ने राम मंदिर आंदोलन में भूमिका निभाने वाले अयोध्या के स्थानीय संतों की जगह ऐसे व्यक्तियों को भी ट्रस्ट में जगह दी, जिनका इस दिशा में कोई योगदान नहीं रहा है। नाराजगी की खबर सुनकर बीते गुरुवार को स्थानीय विधायक और अयोध्या के महापौर जब महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने पहुंचे तो उन्हें मणिरामदासजी की छावनी में घुसने नहीं दिया गया था।

इसके बाद राम जन्मभूमि न्यास का दावा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातकर आश्वासन दिया कि महंत नृत्य गोपाल दास को आगे ट्रस्ट में अध्यक्ष बनाया जाएगा। तब जाकर अयोध्या के संतों की नाराजगी दूर हुई।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CAA:कानपुर में प्रदर्शनकारियों से पार्क को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खाली करवाया
Next Article UP में अनूठा प्रयोग: सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा मस्जिदों के लाउडस्पीकर से

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?