CAA:कानपुर में प्रदर्शनकारियों से पार्क को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खाली करवाया

0
12

[object Promise]

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने लाठीचार्ज करके पार्क खाली करा लिया है। पुलिस और भीड़ के आमने-सामने हो जाने से माहौल तनावपूर्ण बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में 20 दिन से नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। शनिवार को यहां धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी 100 से अधिक लोग यहां डटे रहे। पुलिस ने रात में उन्हें पार्क खाली करने को कहा था। सुबह करीब 5 बजे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके उन्हें पार्क से बाहर कर दिया।

[object Promise]