पटना। बिहार में शराबबंदी कानून लगने के बाद भी वहां पर शराब पार्टी आसानी से करते नजर आ जाएंगे। एक ऐसा ही मामला पाटलिपुत्र थाने के पीछे शराब पार्टी करते हुए दो पुलिसकर्मी पाए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के पाटलिपुत्र थाने के पीछे शराब पार्टी करते दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि थाने के पीछे ही खटाल में शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन एसएचओ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों का परीक्षण किया गया। वे किसी भी आरोप को अपने स्तर पर ले सकते हैं, इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। उनके ग्लास में अल्कोहल के निशान पाए गए थे। एफएसएल टीम भी इसकी जांच करेगी।
बिहार में उड़ी धज्जियां शराबबंदी कानून की, 2 पुलिसकर्मी धरे गए शराब पार्टी करते
[object Promise]
[object Promise]
Leave a Comment
