वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीर गोवर्धनपुर में स्थित रविदास मंदिर में मत्था टेका। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पर आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंची। यहां उन्होंने रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की। पुलिस के सुरक्षा घेरे में मंदिर पहुंची प्रियंका वाड्रा ने लोगों का अभिवादन भी किया।
आपको बताते जाए कि इसके पहले वे बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंची थीं। उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। इनके साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजय राय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
आपको बताते जाए कि प्रियंका गांधी की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान जारी कर बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं। ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें।

